कोडैकनाल के दर्शनीय स्थल – तमिलनाडु का खुबसुरत हिल स्टेशन Naeem Ahmad, October 14, 2017April 8, 2024 भारत के तमिलनाडु राज्य के डिंडागुल जिले में पश्चिमी घाट पलानी पहाडियो में स्थित कोडैकनाल दक्षिण भारत का एक बहुत ही खुबसूरत पहाडी पर्यटन स्थल है। स्थानीय लोग इसे कोडै भी कहते है। कोडैनाल का अर्थ वनो का उपहार होता है। समुद्र तल से 2133 मीटर की ऊचाई पर बसा यह पर्यटन स्थल केवल 2-3 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। यहा की मनमोहक हरियाली बलखाती पगडंडिया और नीचे उडते बादल पर्यटको को दीवाना सा बना देते है। इस पर्यटन स्थल का ज्यादा बडा क्षेत्र न होने के कारण सैलानी इस मनोहारी इलाके में पैदल भ्रमण भी कर सकते है।कोडैकनाल के सुंदर दृश्यकोडैकनाल के पर्यटन स्थल – कोडैकनाल के दर्शनीय स्थलकोडैनाल झीलयह कोडैनाल लेक कोडैनाल का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यह सुंदर और सितारानुमा झील 24 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैली हुई है। इस झील के चारो ओर सडक है। जहा आप पैदल घूमते हुए या घोडे की सवारी के साथ साथ झील की सुंदरता का भी आनंद उठा सकते है। इसके अलावा यहा पर पर्यटक झील में बोटिगं का भी मजा ले सकते है।कोकर्स वाककोडैकनाल के दक्षिणी दिशा की ढलान पर बने इस स्थान पर अॉब्जर्वेटरी से लैस 1 किलोमीटर के ट्रेक पर चहलकदमी करते हुए आप एक से बढकर एक दिलकश नजारो का आनंद ऊठा सकते है।पिलर रॉक्सपिलर रॉक्स की पहाडियां 112 मीटर ऊची है। इनके पिछे कई गुफाए और पिकनिक स्थल है। यह कोडैकनाल का लोकप्रिय दर्शनीय प्वाइंट है। यहा एक गुफा में कई सौ फुट नीचे उतरना बहुत ही रोमांचकारी अनुभव है।पेरुमल पीकयह खुबसूरत चोटी कोडैकनाल से 20 किलोमीटर दूर है। आमतौर पर यह चोटी कुहरे से ढकी रहती है। जिस दिन मौसम साफ होता है। यहा से नीचे का दृश्य बहुत खुबसूरत दिखाई देता है। यह कोडै पहाड की सबसे ऊची चोटी कहलाती है।खगोलिकी केंद्र2347 मीटर ऊचांई पर स्थित इस केंद्र की स्थापना 1899 में की गई थी। यह देश की अपने किस्म की अकेली वेधशाला है।ऊटी के पर्यटन स्थलइरपू के दर्शनीय स्थलकन्याकुमारी के दर्शनीय स्थलचेन्नई के दर्शनीय स्थलकुरिंजी अंदावर मंदिरभगवान मरुगन को समर्पित इस मंदिर के पास से आप उत्तरी मैदानो के खूबसूरत नजारो को जी भरकर देख सकते है। कुरिंजी के बैगनी नीले फूल मंदिर की ढलानो पर गलीचे की तरह बिछे हुए लगते है। इस मंदिर से वैगाह डैम और पलनी हिल्स के सुंदर नजारे भी दिखाई पडते है।कोडैकनाल के सुंदर दृश्यसिल्वर कैसकेडयह एक खुबसूरत झरना है जो कोडैकनाल से 8किलोमीटर की दूरी पर है। यहा ऊचांई से गिरता पानी चांदी की तरह चमकता दिखाई देता है इसलिए इसे सिल्वर कैसकेड नाम से जाना जाता है। यहा पर आप पर्यटको को गिरते पानी से अठखेलिया करते हुए देख सकते या उनके साथ भाग ले सकते है।बेरीजाम झीलयह झील कोडै से 24 किलोमीटर की दूरी पर है। पिकनिक मनाने के लिए यह एक उपयुक्त स्थान है। यहा का सौंदर्य सैलानियो को खूब भाता हैटेलीस्कोप हाउसकोडैकनाल में दो टेलिस्कोप हाउस है। जहा आप दूरबीन की सहायता से प्रकृति के मनोरम नजारो को दूर दूर तक देख सकते है।शेनबागुनरसेक्रेडहार्ट कॉलेज द्वारा संचालित शेनबागुनर जैव संग्रहालय एक बहुत ही उत्कृष्ट संग्राहालय है। इसके एक भाग में आर्किडस की 300 से भी अधिक किस्मे रखी गई है। इन सबके अलावा पर्यटक कोडैनाल में ग्लाइडर्स द्वारा उडने का आनंद भी ले सकते है।कोडैकनाल कैसे जाएंवायु मार्ग – वायु मार्ग द्वारा कोडैकनाल आने के लिए आपको मदुरै या कोयंम्बटूर उतरना पडेगा इससे आगे का सफर बस या टेक्सी द्वारा तय करना पडता है।रेल मार्ग – निकटतम रेलवे स्टेशन कोडै रोड है। कोडैकनाल कोडै रोड से लगभग 80 किलोमीटर दूर है यहा से बस और टेक्सी की सुविधाए उपलब्ध है।सडक मार्ग – कोडैकनाल देश के प्रमुख शहरो से सडक मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुडा हुआ है। यहा पहुचने के लिए चेन्नई बैंगलौर आदि से बस मिल जाती है। Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के हिल्स स्टेशन तमिलनाडु पर्यटनहनीमून डेस्टिनेशन